Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Election: स्मृति ईरानी बोलीं- जनता भली-भांति जान चुकी कांग्रेस की सच्चाई, जवाब देने की कर रही तैयारी

केंद्रीय मंत्री (Union Minister) स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने टोहाना से भाजपा प्रत्याशी (BJP) सुभाष बराला (Subhash Barala) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा से पहले बराला ने नामांकन पत्र भरा।

Haryana Election: स्मृति ईरानी बोलीं- जनता भली-भांति जान चुकी कांग्रेस की सच्चाई, जवाब देने की कर रही तैयारी
X
Haryana Election: Smriti Irani Says Public Has Well Known The Truth Of Congress, Preparing To Answer

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार (Manohar Lal Khattar) द्वारा पिछले 5 सालों में किए गए विकास कार्यों और पारदर्शी शासन की बदौलत आज चुनाव में फिर से भाजपा की लहर है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव (Haryana Assembly Election) में पार्टी ने 75 पार का जो नारा दिया है, वो आसानी से पूरा होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने अपने 10 साल के शासन में जनता की बजाय सोनिया के दामाद का ही विकास किया था जबकि भाजपा सरकार (BJP Govt) ने प्रदेश में परिवारवाद और भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है।



जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का कांग्रेस ने किया विरोध

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटाने के लिए प्रस्ताव रखा तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई को जनता भली-भांति जान चुकी है और इस चुनाव में जनता उसे इसका जवाब देने की तैयारी में है। वे आज टोहाना में भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला के नामांकन अवसर पर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। जनसभा से पूर्व बराला ने अपना नामांकन भरा।

भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का सपना हुआ पूरा

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को जो विकास व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का सपना दिखाया था, उसे पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मेहनत का ही नतीजा है कि चाहे पंचायत चुनाव हो, मेयर चुनाव या फिर लोकसभा चुनाव, भाजपा हर क्षेत्र में अव्वल रही है।

सुभाष बराला ने स्मृति ईरानी का स्वागत किया

टोहाना प्रत्याशी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने केन्द्रीय मंत्री का टोहाना में स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व में सरकारें जनता के शोषण का साधन मात्र बन गई थी। केन्द्र व प्रदेश में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने सत्ता बदलने के साथ-साथ व्यवस्था बदलने का भी काम किया।

जनसभा को सिरसा लोकसभा से सांसद सुनीता दुग्गल, रतिया के पूर्व विधायक रवन्द्रि बलियाला, रतिया से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला परिषद चेयरमेन राजेश कस्वां ने भी संबोधित किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story