Haryana Election: नरेंद्र तोमर बोले- जनता के साथ और विश्वास के साथ पूरा होगा 75 पार का नारा
तोमर (Narendra Tomar) ने कहा कि भाजपा (BJP) ने हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति (Political Culture) को आदर्श रूप दिया है। पारदर्शिता से विकास और कल्याण के कार्य हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर (Narendra Tomar) ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में 75 पार के नारे को हकीकत में बदलने के लिए हर वर्ग भाजपा (BJP) नीतियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। भाजपा ने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) की अगुवाई विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया है।
वे कलायत विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कमलेश ढांडा (Kamlesh Dhanda) के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवार के नामांकन की प्रक्रिया को जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत चहल, महिला विंग की जिला अध्यक्ष शकुंतला वजीर खेड़ा और दूसरे पदाधिकारियों के साथ पूर्ण करवाया।
योग्यता के आधार पर बेरोजगारों को मिल रहा रोजगार
तोमर ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति को आदर्श रूप दिया है। पारदर्शिता से विकास और कल्याण के कार्य हो रहे हैं। योग्यता के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जबकि पूर्व वर्ति सरकारों में हर कार्य के लिए लोगों से नजराना मांगा जाता था।
हरियाणा में भाजपा की बनेगी सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव में केवल मात्र भाजपा की लहर चल रही है। टिकट न मिलने से जो रूठे हैं वे भाजपा की जीत के लिए उम्मीदवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। हर तरह की गलतफहमी दूर हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की की एकजुटता से विरोधी दलों में बेचैनी है। हर कोई जानता है कि भाजपा देश दुनिया मे सबसे मजबूत पार्टी है। इस मजबूती के कारण देश की व्यवस्था मजबूत होती जा रही है। हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और आम जन का सपना साकार होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App