Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रेप और हत्या के दोषी राम रहीम को नहीं मिलेगी पैरोल, खेती करने के लिए दी थी अर्जी

रेप और हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल मांगी है। राम रहीम के पैरोल मामले पर सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। जेलर और प्रदेश सरकार के जेलमंत्री द्वारा की गई तारीफ से लग रहा है कि राम रहीम को पैरोल मिल जाएगी।

रेप और हत्या के दोषी राम रहीम को मिल सकती है जल्द पैरोल, जेलर ने अच्छे बर्ताव को लेकर की तारीफ
X
Dera sacha sauda ram rahim seeks parole rohtak jail superintendent praises his good conduct

रेप और हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल मांगी है। राम रहीम के पैरोल मामले पर सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। जेलर और प्रदेश सरकार के जेलमंत्री द्वारा की गई तारीफ से लग रहा है कि राम रहीम को पैरोल मिल जाएगी।

हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को लेकर जेल अधीक्षक ने कहा कि राम रहीम कोई हार्डकोर क्रिमिनल नहीं हैं जेल के अन्दर उनका आचरण अच्छा रहा है। सिरसा जिला प्रशासन ने पैरोल देने या नहीं देने के लिए जेल अधीक्षक से राय मांगी है।

अधिकारियों ने बताया कि राम रहीम को लेकर सभी बातों का ध्यान रखकर ही उनके पैरोल की याचिका पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि राम रहीम खेती करने के लिए पैरोल मांग रहा है। तो यह भी चेक हो रहा कि राम रहीम के पास कितनी जमीन है।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण और पत्रकार हत्याकांड मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम को जब सजा दी जा रही थी तो हरियाणा व पंजाब में जमकर हिस्सा हुई थी, बहुत लोगों की जाने गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story