हरियाणा की मशहूर डांसर सपना ने खाया जहर
फेसबुक पर अश्लील कमेंट के चलते किया आत्महत्या का प्रयास।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Sep 2016 12:00 AM GMT
बहादुरगढ़. हरियाणा की डांसर और रागिनी शैली की सिंगर सपना चौधरी ने रविवार को सुसाइड की कोशिश की। गंभीर हालत में नजफगढ़ के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सपना 3 महीने से विवादों में हैं। आरोप है कि उन्होंने एक गीत के जरिए दलितों का अपमान किया था। उन पर केस भी दर्ज किया गया था। सपना के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील कमेंट हो रहे थे। तंग आकर सपना ने खुदकुशी की कोशिश की। इससे पहले एक लेटर छोड़ा। इसमें सोशल ऑर्गेनाइजेशन 'निगाहें' के सतपाल तंवर के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। तंवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
खतरे से बाहर सपना
सोमवार सुबह से सपना की हालत में थोड़ा सुधार है। हालांकि वो अभी बयान देने की हालत में नहीं है। 24 घंटे से आईसीयू में हैं।
सपना के खिलाफ रिपोर्ट
सपना के खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने एक गीत पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। हिसार की डोगरान मोहल्ला चौकी में भी शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया है कि सपना और उनकी टीम ने गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में प्रोग्राम में रागिनी शैली में 'जात-पात का बिगड़ग्या' गीत गाकर दलितों पर सवाल उठाए थे।
इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। सोशल ऑर्गेनाइजेशन 'निगाहें' के प्रेसिडेंट नबाव सतपाल तंवर ने सपना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सपना का विवादित गीत यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। संजय चौहान नाम के शख्स ने भी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रागिनी ने उस गीत के जरिए एससी-एसटी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।
सपना का सुसाइड नोट
सपना ने सुसाइड नोट में गुड़गांव के सतपाल तंवर पर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है 'एक रागिनी गाने पर मेरे खिलाफ साजिशन मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि पहले भी कई गायक उस रागिनी को गा चुके हैं, मैनें माफी भी मांगी। फिर भी मुझ फेसबुक पर गालियां दी जा रही हैं। भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं। मैं परेशान हूं और जीना नहीं चाहती। सपना ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से इंसाफ की गुहार लगाई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story