नैना गांव में एक खेत से मिला अज्ञात महिला का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुंडरी के गांव नैना में अज्ञात महिला का शव ईख के खेतों से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कैथल गांव नैना में शुक्रवार को ईख के खेतों से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महिला की उम्र 30 से 32 साल के बीच बताई जा रही है। महिला के चेहरे को तेजाब डालकर जलाया गया है। शव 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गांव के लोगों ने इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
धर्मपाल का है खेत
जिस खेेत में महिला का शव मिला है, वह गांव में ही रहने वाले धर्मपाल का है। जब धर्मपाल के गन्ने के खेत में गांव का ही एक व्यक्ति गया तो उसने संदिग्ध हालत में एक महिला का शव देखा। जिसकी सूचना उसने तुरंत गांव सरपंच सुंदर नैन को दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस इस मामले में आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App