Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा कांग्रेस में कलह जारी, पार्टी अध्यक्ष बोले- गोली मार दो मुझे

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में उथल पुथल मची हुई है। पार्टी के हाई कमान से लेकर राज्य स्तरों की कमेटियों के बीच लगातार अन्तर्कलह मची हुई है। ताजा मामला हरियाणा कांग्रेस के अन्दर का है। जहां पार्टी प्रमुख अशोक तंवर बेहद खफा हैं।

हरियाणा कांग्रेस में कलह जारी, पार्टी अध्यक्ष बोले- गोली मार दो मुझे
X

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में उथल पुथल मची हुई है। पार्टी के हाई कमान से लेकर राज्य स्तरों की कमेटियों के बीच लगातार अन्तर्कलह मची हुई है। ताजा मामला हरियाणा कांग्रेस के अन्दर का है। जहां पार्टी प्रमुख अशोक तंवर बेहद खफा हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पार्टी की हार का जिम्मेदार ठहराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खेमे के नेताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की हार पर तंवर को निशाने पर लिया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे खत्म करना चाहते हैं तो गोली ही मार दीजिए।

इसी साल के आखिर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होना है लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटे हारने के बाद पार्टी के बड़े नेता प्रदेश में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने में लगे हैं। वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद ने बैठक बुलाकर पार्टी के नेताओं से बात की।

बैठक में माहौल गर्मा गया। झज्जर विधायक गीता भुक्कल और विधायक दल की नेता किरण चौधरी के बीच जोरदार बहस हुई। उसके बाद करनाल से उम्मीदवार बने कुलदीप शर्मा ने तंवर पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि तंवर ने मुझे हमेशा से नजरअंदाज किया।

तंवर कुलदीप शर्मा के जवाबों का आरोप देते हुए कहा कि कुलदीप ने मेरे फोन का जवाब नहीं दिया। दोनों में लगातार बहस होती रही। तवंर ने आपा खोते हुए कहा कि मैं भले अकेला हूं पर सबका सामना करूंगा। अगर मुझे खत्म करना चाहते हैं तो गोली मार दीजिए। इसके बाद वह बैठक से निकल लिए

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story