अधीर रंजन चौधरी के घुसपैठिए वाले बयान पर सीएम मनोहर लाल खट्टर का पलटवार, कहा- उनकी अक्ल का पेंच हिला है
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को घुपैठिया बताया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा अधीर रंजन चौधरी की अक्ल का पेंच हिला हुआ है। राजधानी दिल्ली में 'गीता महोत्सव कार्यक्रम' में हिस्सा लेने आए सीएम खट्टर ने कहा ने यह भी कहा कि हमारा विचार है कि गीता श्लोकों को स्कूल के सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए ताकि बच्चे अच्छे संस्कार सीखें।
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar on Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury remark, 'Amit Shah ji, Narendra Modi ji aap khud ghuspetiye hain. Ghar aapka Gujarat mein hai, aagaye Dilli, aap khud migrant hain': Unki akal mein kuch pech unka hila hua hai. pic.twitter.com/JHO7MM9zLi
— ANI (@ANI) December 1, 2019
अधीर रंजन चौधरी ने दिया ये बयान
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान सब के लिए हैं, ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिए हैं। घर आपका गुजरात आ गए दिल्ली, आप खुद प्रवासी हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में एनआरसी लागू करने को कहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू करने का दावा किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App