Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा बजट 2019 : खट्टर सरकार के अंतिम बजट की ये हैं खास बातें

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal khattar) सरकार ने आज अपना आखिरी बजट पेश किया। इस बजट को वित्त मंत्रा कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu) ने पेश किया। अपने आखिरी बजट में उन्होंने हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की। जानिए हरियाणा सरकार के बजट में क्या रहा खास।

हरियाणा बजट 2019 : खट्टर सरकार के अंतिम बजट की ये हैं खास बातें
X
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal khattar) सरकार ने आज अपना आखिरी बजट पेश किया। इस बजट को वित्त मंत्रा कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu) ने पेश किया। अपने आखिरी बजट में उन्होंने हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की। जानिए हरियाणा सरकार के बजट में क्या रहा खास।
  • हरियाणा बजट में वन विभाग के लिए 12 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 415.39 करोड़ का बजट पेश हुआ। 2018-19 में यही बजट 369.30 करोड़ रुपए था।
  • खान एवं भूविज्ञान विभाग के लिए 101.55 करोड़ रुपए का बजट आया। 2018-19 में यही बजट 70.38 करोड़ रुपए था।
  • शहरी स्थानीय निकायों के लिए 3994.95 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया।
  • नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के लिए 37.4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1364 करोड़ का बजट पेश हुआ। 2018-19 में यही बजट 1364 करोड़ रुपए था।
  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए 216.96 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।
  • गृह विभाग के लिए 7.5 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 5,150.51 करोड़ का बजट पेश हुआ। 2018-19 में यही बजट 4791.14 करोड़ रुपए था।
  • पर्यटन विभाग के लिए 48.92 करोड़ रुपए आवंटित हुए।
  • संस्कृति मामले विभाग के लिए 19.14 करोड़ रुपए आवंटित हुए।
  • नागरिक उड्डयन विभाग के लिए 51.9 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 214.10 करोड़ का बजट पेश हुआ। 2018-19 में यही बजट 141 करोड़ रुपए था।
  • सूचना प्रद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिकस विभाग के लिए 33 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 152.75 करोड़ का बजट पेश हुआ। 2018-19 में यही बजट 114.64 करोड़ रुपए था।
  • उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के लिए 7 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 406.72 करोड़ का बजट पेश हुआ। 2018-19 में यही बजट 399.86 करोड़ रुपए था।
  • पर्यवरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के लिए 13.09 करोड़ का बजट आवंटित हुआ। 2018-19 में यही बजट 8.07 करोड़ रुपए था।
  • बिजली विभाग के लिए 12988.61 करोड़ का बजट आवंटित हुआ। नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के लिए 475.91 करोड़ रुपए आवंटित हुए।
  • लोक निर्माण विभाग के लिए 3626.21 करोड़ आवंटित हुए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story