Haryana Assembly Elections: प्रदेश के तीन बूथों पर कल होगा मतदान
हरियाणा विधानसभा में तीन बूथों पर फिर से मतदान 23 तारीख को कराया जाएगा।

X
हरियाणा की उचाना विधान सभा के एक बूथ सहित तीन बूथों पर कल दोबारा से वोटिंग होगी। मिली जानकारी के अनुसार उचाना हल्का के बूथ नंबर 71 पर 23 तारीख को पुर्नमतदान कराया जाएगा।
एसडीएम राजेश कोथ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके अलावा पृथला के छायसा गांव में बूथ नंबर 113 पर दोबारा वोटिंग होगी और कोसली के गांव छव्वा के बूथ नंबर 18 पर भी दोबारा मतदान होगा।
बता दें कि 90 सीटों वाले हरियाणा प्रदेश में चुनाव 21 तारीख को संपन्न हो चुके हैं। परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story