Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election : भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता के लिए उचाना में रोड़ शो करेंगे सनी देओल, धांसू डायलोग से मांगेगे वोट

हरियाणा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सनी देओल (Sunny Deol) उचाना में रोड शो करके भाजपा (BJP) के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

उचाना से सनी देओल करेंगे रोड शो, ढाई किलो का हाथ जोड़कर भाजपा के लिए मांगेगे वोट
X
सन्नी देओल के लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में अकाली दल के नेता की हत्या (फाइल)

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा अपने स्टार प्रचारक सनी देओल को उचाना में उतारेगी। उचाना में सनी देओल भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता देवी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार सनी देओल का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12 बजे राजीव गांधी कॉलेज उचाना में उतरेगा। जिसके बाद वह रोड शो करके जनसभा को संबोधित करेंगे।

एक के बाद एक मैदान में सारे धुरंधरों को उतारने के साथ ही भाजपा बॉलीवुड स्टार को उतारने के मामले में भी पीछे नहीं रही है। भाजपा के लिए इससे पहले भी सनी देओल, हेमामालिनी और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। सनी देओल ने गुरुवार को ही नारनौंद में जनसभा करते हुए कैप्टन अभिमन्यु के लिए फिल्मी अंजाम में वोट मांगे थे।

आज थमेगा प्रचार

बता दें कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधान सभा में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज के बाद रोड शो और चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार चुनाव के 48 घंटे पहले से प्रचार पर रोक लग जाती है। मतदान 21 अक्टूबर को होना है और परिणाम 24 को घोषित किए जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story