Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Elections : प्रचार के अंतिम वक्त में पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा, बढ़ाई गईं तीन रैलियां

हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में पीएम मोदी (PM Modi ) की तीन और रैलियां बढ़ा दी गईं हैं। अब वह तय रैलियों के अलावा 18 और 19 अक्टूबर को तीन और जनसभाएं करके जाटलैंड व अहिरवाल को साधेंगे।

हरियाणा चुनाव में प्रचार के अंतिम वक्त में पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा, बढ़ाई गईं तीन रैलियां
X
फाइल फोटो

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री की तीन रैलियां और बढ़ा दी गई हैं। पहले चार रैलियों होनी थीं। लेकिन अब सात रैलियां होंगी। माना जा रहा है कि अहीरवाल में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जाटलैंड में कड़ी टक्कर को देखते हुए ऐसा किया गया है।

पीएम मोदी अब गोहाना, रेवाड़ी और सिरसा में भी 18 और 19 अक्टूबर को रैलियां करते नजर आएंगे। दरअसल पूर्व निर्धारित पीएम की चार रैलियों में से चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उनकी कोई रैली नहीं थी। जबकि उनकी आखिरी रैली 18 अक्टूबर को हिसार में आयोजित किए जाने का कार्यक्रम था। अब मोदी 18 अक्टूबर को गोहाना में और 19 अक्टूबर को सिरसा और रेवाड़ी में जनसभाओं को संबोधित कर जाटलैंड और अहिरवाल को साधने की कोशिश करेंगे।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए बढ़ाई गईं रैलियां

टिकट वितरण के बाद से पार्टी के कुछ कार्यकर्ता स्थानीय नेताओं से नाराज चल रहे हैं। जबकि पीएम से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। अहिरवाल क्षेत्र में टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ता दो खेमों में बंट गए हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और सीएम मनोहर लाल के बीच भी मनमुटाव की खबरें सामने आ रहीं हैं। पार्टी में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए आखिरी वक्त पर पीएम मोदी की तीन रैलियां बढ़ाई गईं हैं। ऐसे में पीएम पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने और पार्टी को एकजुट होकर चुनाव में उतारने की बड़ी जिम्मेदारी है। बता दें कि अहिरवाल क्षेत्र भाजपा की ताकत रहा है पिछले चुनाव में पार्टी ने यहां से सभी 11 सीटों पर परचम फहराया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story