Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Elections : जेजेपी को लगा बड़ा झटका, करनाल के पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि ने थामा भाजपा का दामन

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के मद्देनजर करनाल (Karnal) में पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की उपस्थिति में मंगलवार को भाजपा (BJP) में शामिल हो गए।

Haryana Assembly Elections : करनाल से पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकी सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
X
Haryana Assembly Elections JJP Leader Nafe Singh Valmiki joins BJP

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से ठीक पहले जेजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और करनाल (Karnal) में पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि ((JJP Leader Nafe Singh Valmiki)) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की उपस्थिति में मंगलवार को करनाल में जेजेपी को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि भाजपा में शामिल हो गए।

बसपा से सोहनलाल गुप्ता ने भी ज्वाइन की भाजपा

इसके अलावा बसपा से चुनाव लड़ चुके सोहनलाल गुप्ता और नीलोखेड़ी से दो बार चुनाव लड़ चुके राजेन्द्र सिंह अंजनथली भी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि सोहनलाल गुप्ता के पिता दो बार घरौंडा से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है।

सीएम खट्टर ने दी जानकारी

करनाल में पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। जबकि अन्य पार्टियों की हालत गंभीर है। जेजेपी के कई प्रत्याशी पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं, ये सिलसिला जारी है। इससे भाजपा पार्टी और मजबूत होगी।

भाजपा हरियाणा प्रदेश की 90 सीटों में 75 से ज्यादा जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसे अंजाम देने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह सहित और योगी आदित्यनाथ सहित 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा गया है। इनके अलावा प्रचार में करीब 18 केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया गया हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story