हरियाणा विधानसभा चुनाव : दुष्यंत चौटाला ने खाप पंचायतों को दिया झटका, जेजेपी प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान भले ही न हुआ हो पर चुनावी पार्टियों ने अपनी तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है। शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी ने 7 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2019) की तारीखों का औपचारिक ऐलान भले ही न हुआ हो पर चुनावी पार्टियों ने अपनी तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है। शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी ने 7 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
— Jannayak Janta Party (JJP) (@JJPofficial) September 13, 2019
नारनौंद से राम कुमार गौतम को प्रत्याशी बनाया गया गया है। महेंद्रगढ़ से राव रमेश पालरी पर भरोसा जताया गया तो पानीपत ग्रामीण सीट से देवेंदर कादियान को प्रत्याशी बनाया गया है। बावल की आरक्षित सीट से श्याम सुंदर को व हाथीन से हर्ष कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
खाप पंचायतें जुटी हैं एक करने में
गौरतलब है कि चौटाला परिवार को एक करने के लिए खाप पंचायतें लंबे समय से कोशिश में जुटी हुई हैं। इनेलो प्रमुख अभय चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की थी। जिसके बाद इनेलो और जजपा के एक होने की उम्मीदें जुटी थी लेकिन अब जजपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी करने के खाप पंचायतों को बड़ा झटका लगा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App