Haryana Assembly Elections : इनेलो ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं को 15 हजार समेत कई बड़े वादे
हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से पहले इनेलो (INLD) ने अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी किया है। जिसमें किसान, युवा, महिलाओं, व्यापारियों और खिलाड़ियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

Haryana Assembly Elections हरियाणा विधान सभा (Haryana Assembly Elections) के आगामी चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां एक करके अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। जिनमें बड़े-बड़े चुनावी वादे देखने को मिल रहे है। कांग्रेस के बाद शनिवार को इनेलो (INLD) ने अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में इनेलो ने 15000 बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख रुपये की कन्यादान राशि, किसानों के लिए 10 लाख तक की कर्जमाफी सहित वादों की झड़ी लगा दी है।
चंडीगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष बीडी ढ़लिया ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी करते हुए वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 5000 रु करने का वादा किया है। इसके अलावा घोषणापत्र में किसान, युवा, मजदूर से लेकर महिलाओं तक हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
किसानों के लिए बड़े वादे
किसानों को मुफ्त बिजली की देने की घोषणा के अलावा छोटे किसानों को और व्यापारियों को 10 लाख तक का कर्ज माफ करने की बात भी की गई है। इसके अलावा किसानों को फसल लागत से 50 फीसदी मुनाफे का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दिया जाएगा। किसानों के ट्यूबेल की पूरा बिल माफ करना भी इसमें शामिल है। केजरीवाल सरकार की तर्ज पर घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यनिट तक बिजली का बिल भी माफ करने की बात की गई है। किसानों के लिए कृषि उपकरणों के साथ खाद,बीज और खेती के उपकरणों पर लगने वाले जीएसटी को माफ करने का वादा किया गया है।
मिलेगी 5 लाख कन्यादान राशि
गरीब परिवारों को लड़की की शादी करने पर 5 लाख की कन्या दान राशि भी सरकार बनने पर चालू करने की बात की गई है। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को 15000 रूपये का बेरोजगारी भत्ता भी देने का वादा किया गया है। सरकार बनने पर हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने का भी वादा किया गया है।
स्वर्ण पदक जीतने पर मिलेंगे 11 करोड़
निजी कंपनियों में भी राज्य के युवाओं के लिए 75 फीसदी आरक्षण लागू करने का वादा किया गया है। इसके अलावा ड्रग मुक्त हरियाणा बनाने की बात की गई है। खिलाड़ियों को अब से स्वर्ण पदक जीतने पर 11 करोड़ की राशि देने का वादा किया गया है। वहीं रजत पदक पर 7 करोड़ और कांस्य पर 5 करोड़ की ईनाम राशि देने की बात की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App