पानीपत में रोड शो के दौरान हरियाणवी अंदाज में नजर आयीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, कहा कृष्ण पंवार को जिताओ फिर लस्सी पीने आऊंगी
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में प्रचार के अंतिम दिन ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) ने पानीपत में रोड शो किया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के स्टार प्रचारकों ने पूरी जान झोंक दी। सनी देओल के बाद शनिवार को हेमामालिनी ने पानीपत में रोड शो कर भाजपा के लिए वोट मांगे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार के लिए जनसभा करते हरियाणवी अंदाज में कहा- अगर आप लोग कृष्ण लाल पंवार को जितवा दोगे तो दोबारा आपके साथ लस्सी पीने जरूर आऊंगी।
ड्रीम गर्ल को देखने उमड़ा जनसैलाब
हेमामालिनी ने रोड शो से पहले इसराना विधानसभा में जनसभा की। जहां उनके आगमन की सूचना के बाद लोगों का हुजूम देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग ड्रीम गर्ल के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आए।
भाजपा के लिए इससे पहले भी सनी देओल, हेमामालिनी और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। बता दें कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधान सभा में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज के बाद रोड शो और चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार चुनाव के 48 घंटे पहले से प्रचार पर रोक लग जाती है। मतदान 21 अक्टूबर को होना है और परिणाम 24 को घोषित किए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App