हरियाणा विधान सभा चुनाव : सोनीपत में कल गरजेंगे योगी आदित्यनाथ, साधेंगे विरोधियों पर निशाना
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के मद्देनजर भाजपा (BJP) के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) 11 अक्टूबर को सोनीपत (Sonipat) के मैदान में जनसभा करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के मद्देनजर भाजपा (BJP) ने अपने धुरंधरों को एक एक करके मैदान में उतारना शुरु कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बाद अब भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) 11 अक्टूबर को सोनीपत (Sonipat) के मैदान में अपने विरोधियों पर हमला बोलेंगे। उनके निशाने पर कांग्रेस (Congress) के अलावा क्षेत्रीय दल इनेलो (INLD) व जजपा (JJP) भी होंगे।
हुडा पार्क में 1:30 से शुरु होगा संबोधन
योगी सोनीपत शहर से यूपी और बिहार के लोगों को साधने की कोशिश करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब दोपहर 1:30 बजे शहर के सेक्टर 15 स्थित हुडा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले भाजपा के स्टार प्रचारकों में गृहमंत्री अमित शाह 9 अक्टूबर को तीन जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों को उतारा है मैदान में
भाजपा हरियाणा प्रदेश की 90 सीटों में 75 से ज्यादा जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसे अंजाम देने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सहित 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा गया है। इनके अलावा प्रचार में करीब 18 केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया गया हैं। बता दे कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में नामांकन के साथ ही नाम वापस लेने की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य भी अब लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार में जुट गई हैं। जबकि 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाने हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App