Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा विधानसभा चुनाव : बिना सिक्योरिटी गार्ड घूम रहे बसपा प्रत्याशी पर हुआ हमला

घटना का पता चलते ही एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल भी सिविल अस्पताल में पहुंचे और पुलिस अधिकारियो को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।

हरियाणा विधानसभा चुनाव : बिना सिक्योरिटी गार्ड घूम रहे बसपा प्रत्याशी पर हुआ हमला
X

अंबाला छावनी विधानसभा सीट (Ambala Cantonment Assembly Seat) से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश चनालिया पर अज्ञात बाइक सवार युवको ने हमला कर दिया। इस हमले में राजेश चनालिया को मामूली चोट आयी है। उन्हें अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद छुटटी दे गई।

घटना का पता चलते ही एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल भी सिविल अस्पताल में पहुंचे और पुलिस अधिकारियो को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। वारदात मंगलवार शाम करीब 5 बजे नेपियर रोड पर हुई। उस समय राजेश चनालिया अपने एक साथी के साथ कार में कहीं जा रहे थे।

रास्ते में हेल्मट पहले बाइक सवार तीन युवको ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया। राजेश चनालिया ने बाइक सवारो को अपना जानकार समझा और जैसे ही वह कार से उतरे तो बाइक सवार युवको ने उन पर तलवार से हमला कर दिया तथा उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिये।

इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गये। घायल हालत में राजेश चनालिया को सिविल अस्पताल में लाया गया। उनके हाथ पर तलवार से चोट लगी है। राजेश चनालिया को प्रशासन की ओर से जो सिक्योरिटी गार्ड दिया गया था, उसकी एक दिन पहले तबीयत खराब हो गयी थी।

जिसके बाद राजेश चनालिया ने उसे घर जाकर आराम करने को कह दिया था तथा साथ ही एसपी को सिक्योरिटी गार्ड के लिए कह दिया था। राजेश चनालिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए किसी पर भी हमले का शक नहीं जताया है। अस्पताल से छुटटी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story