भाजपा नेता हेमामालिनी ने जनसभा करके कांग्रेस पर बोला हमला- कहा पहले देश में हालात खराब थे, आज सुरक्षित हाथों में
हरियाणा चुनाव (Haryana Assembly Elections) प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा (BJP) ने हेमामालिनी (Hema Malini) को उतारा है। शुक्रवार को हेमामालिनी ने होडल में जनसभा कर कांग्रेस पर हमला बोला।

हरियाणा विधान सभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा पूरा जोर लगा रही है। पार्टी चुनाव अभियान में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसी क्रम में सनी देओल के बाद अब बॉलीवुड स्टार और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने मोर्चा संभाला है।
हेमामालिनी ने शुक्रवार को होडल में एक जनसभा की। जहां उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांगे। इससे पहले हेमामालिनी की जनसभा में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों का जनसैलाब उन्हे देखने के लिए उमड़ा।
आज देश सुरक्षित हाथों में
होडल में जनसभा को संबोधित करते हुए हेमामालिनी ने कहा कि मोदी जी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा हमें ऐसा दूसरा प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 10-15 साल पहले देश के हालात बहुत खराब थे। आज मोदी के नेतृत्व में देश की स्थिति बेहतर हुई है। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा मामले में मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा आज देश सुरक्षित हाथों में है।
हरियाणा चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। बता दें कि 90 सीटों वाली विधान सभा में प्रचार की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर है। जिसके बाद 21 अक्टूबर को मतदान होना है और चुनाव परिणाम 24 को घोषित किए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App