Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा विधानसभा चुनाव : बोले रामअवतार वाल्मिकि, भाजपा ने सभी वर्गों का रखा ख्याल

वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि समूचे भारतीय की पार्टी है। पार्टी में वंशवाद को कोई स्थान नहीं है। व्यक्ति योग्य है तो वह संगठन में सर्वोच्च स्थान तक पहुंच सकता है

जानिए किन सीटों को भाजपा ने खोया, किस नई सीटों पर जीत दर्ज की
X
भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के कलानौर विधानसभा से उम्मीदवार रामअवतार वाल्मीकि ने बृहस्पतिवार को गांव रिटोली ,कबूलपुर ,कारोर ,खरावड़ ,मायना और बालंद में जनसभाओं को संबोधित किया। इनके साथ उज्जैन के सांसद फिरोजिया भी मौजूद रहे।

कार्यक्रमों में वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि समूचे भारतीय की पार्टी है । पार्टी में वंशवाद को कोई स्थान नहीं है। व्यक्ति योग्य है तो वह संगठन में सर्वोच्च स्थान तक पहुंच सकता है, जबकि कांग्रेस पार्टी में वंश से ही पद मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यक्ति कितना ही योग्य क्यों न हो। अगर उसका वंशवाद से नाता नहीं है तो वह केवल सामान्य कार्यकर्ता बनकर रह जाता है। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में राष्ट्रवाद के लिए युवाओं को प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में विकास के द्वार खोले ,बिना खर्ची-पर्ची के 70 हजार सरकारी नौकरियां दी । सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश का समान विकास किया है। अब विधानसभा चुनाव में जनता सीएम के कामों पर मुहर लगा देगी। इस बार पार्टी के कम से कम 75 विधायक चुने जाएंगे। यह रिकॉर्ड बनेगा कि प्रदेश में कोई भी पार्टी आज तक लगातार दूसरी बार इतने भारी बहुमत से सत्ता में आयी हो।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story