Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election : ईवीएम के ऊपर सख्त पहरा, सीसीटीवी से रखी जा रही है नजर

हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद ईवीएम को सख्त पहरे में रखा गया है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान सहित सुरक्षाकर्मी लगाए गये हैं।

ईवीएम में गड़बड़ी,अफवाह फ़ैलाने की कोशिश, केस दर्ज
X
ईवीएम मशीन (फाइल फोटो)

हरियाणा विधानसभा को लेकर 90 सीटों पर मतदान हो चुका है। जिसके बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। ईवीएम-वीवीपैट को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। ताकि कोई भी दल सुरक्षा दल सवाल खड़े न कर सके।

पूरे प्रदेश में स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को रखा गया है, जो किथ्री लेयर सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सुरक्षा में हरियाणा पुलिस के अलावा पैरामिल्ट्री फोर्स भी तैनात की गई हैं। स्ट्रांग रूम पर एक डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत सैकड़ों जवानों काे डयूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जहां 24 अक्टूबर को सुबह मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

प्रदेश के हलकों में मतदान के बाद पोलिंग टीमों ने रात को ही ईवीएम और वीवीपैैट स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिए। जिसके बाद प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। निर्धारित स्ट्रांग रूमों में रखी गई मशीनों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है। चुनाव आयोेग के आदेशों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की जा रही है। 500 मीटर के दायरे में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है।

स्ट्रांग रूमों के पास थ्री लेकर सुरक्षा की गई है। पहली लाइन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को स्ट्रांग रूमों के बाहर तैनात किया गया है। हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल के जवानोें को दूसरी लाइन में तैनात किया गया हैं। इसी तरह तीसरी लाइन में जिला पुलिस के जवान ईवीएम की सिक्योरिटी में लगाए गए हैैं। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक आठ जगह नाकाबंदी की गई हैै। इसके अलावा जिन जवानों की डयूूटी स्ट्रांग रूम पर नहीं है वह अंदर नहीं जा सकते।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story