Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बीजेपी नेता सपना चौधरी करेंगी विपक्षी उम्मीदवार कांडा के समर्थन में प्रचार

हरियाणा की मशहूर स्टार और बीजेपी की सदस्य सपना चौधरी ने हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा के समर्थन में प्रचार करने का फैसला लिया है।

बीजेपी नेता सपना चौधरी करेंगी विपक्षी उम्मीदवार कांडा के समर्थन में प्रचार
X
BJP leader Sapna Chaudhary will campaign in support of opposition candidate Kanda

Haryana Assembly Election: बीजेपी (BJP) नेता और हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने फैसला लिया है कि वह हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के प्रत्याशी गोपाल कांडा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। हरियाणा के सिरसा में लोगों की पर्चे बांटकर इस बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इससे संबंधित पोस्ट किए गए हैं। बीजेपी समर्थक सपना चौधरी के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते नतर आ रहे हैं।

बता दें, 2019 लोकसभा चुनाव से बाद सपना चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। दिल्ली बीजेपी प्रेदश अध्यक्ष और दिल्ली से बीजेपी के सासंद मनोज तिवारी ने सपना चौधरी को भाजपा में शामिल करवाया था। गोपाल कांडा सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के संस्थापक व उम्मीदवार हैं। ऐसे में सपना चौधरी पर सवाल उठाया जा रहा है कि भाजपा की सदस्य होने के बावजूत वह किसी विपक्षी दल के नेता के समर्थन में क्यों प्रचार कर रही हैं?

जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सपना चौधरी ने गोपाल कांडा के समर्थन में प्रचार करने उतरेंगी। गोपाल कांडा और उनके भाई गोविंद कांडा के समर्थन में अपील करते हुए सपना चौधरी ने फेसबुक पर भी वीडियो अपलोड की है। लोगों का मानना है कि बीजेपी से विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने पर नाराजगी की वजह से सपना चौधरी भाजपा के विरोध में प्रचार कर रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story