Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election result : हार के बाद मायूस हुई बबीता फोगाट, चुनावी हार पर बोली ये बड़ी बात

हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में पहलवान बबीता फोगाट को हार मिली है। बबीता फोगाट दूसरे स्थान पर रही हैं।

हार के बाद बबीता फोगाट ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया
X
बबिता फोगाट

भाजपा (BJP) की दादारी (Dadri) से उम्मीदवार बबीता फोगाट (Babita Phogat) की हार के बाद मायूस हो गईं। चुनाव में तीसरे स्थान पर रहने के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। पहलवान बबीता फोगाट ने समर्थन के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं उन लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। लोगो ने मुझे जिस तरह का सम्मान दिया, मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूं।

जताया पार्टी पर भरोसा

बबीता फोगाट ने पार्टी पर भरोसा जताते हुए कहा कि लोग भाजपा के काम पर भरोसा करते हैं और इसीलिए वह पार्टी को वोट देते हैं। बता दें कि दादरी से भाजपा उम्मीदवार बबीता फोगाट निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर सिंह से हार गई हैं। भाजपा ने 2019 हरियाणा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से पहले पहलवान बबीता फोगाट पार्टी में शामिल किया था। जिसके बाद पार्टी ने उनको दादरी से मैदान में उतारा था।

माना जा रहा था कड़ा मुकाबला

हरियाणा की हाई प्रोफाइल चरखी दादरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी सोमबीर से था। चरखी दादरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। कांग्रेस ने यहां से नृपेंद्र सांगवान को मैदान में उतारा था। वहीं जजपा ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान पर दांव आजमाया था। व इनेलो ने यहां से अपने मौजूदा विधायक राजदीप को फिर टिकट दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story