राजनाथ सिंह ने कहा राफेल पर ऊं लिखने से कांग्रेस नेताओं को परेशानी हो गई, जबकि फ्रांस में किसी को दिक्कत नहीं हुई
Haryana Assembly Election: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने असंध (Asanda) में जनसभा को संबोधित किया। भाषण के दौरान कहा कि राफेल (Rafael) और आर्टिकल 370 (Article 370) के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला।

Haryana Assembly Election: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने हरियाणा (Haryana) के असंध (Asanda) में रविवार को जनता को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान रक्षामंत्री ने भाजपा (BJP) सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया ही। साथ ही विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। राष्ट्रवाद के बारे में बात करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि देश की आन, बान, शान सबसे बड़ी है। भारत अब दुनिया की नजरों में कमजोर भारत नहीं रह गया है। अब ये ताकतवर भारत बन गया है। भाजपा सरकार के डीबीटी के कदम को लेकर उन्होंने जनता से कहा कि, राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) कहते थे कि मैं 100 रुपये भेजता हूं और लोगों तक 14 रुपये ही पहुंचते हैं। डीबीटी (DBT) के जरिए दिल्ली से निकला 100 रुपया आज आप तक पूरा पहुंचता है। राजनाथ सिंह ने कहा राफेल पर ऊं लिखने से कांग्रेस नेताओं को परेशानी हो गई, जबकि फ्रांस में किसी को दिक्कत नहीं हुई।
विजयादशमी के दिन जब मैंने फ़्रांस में शस्त्र पूजा की और राफेल पर 'ऊँ' लिखा तथा रक्षा सूत्र बांधा तो यहां बैठे कांग्रेस के कुछ नेताओं को परेशानी होने लगी। जबकि वहां फ़्रांस में सभी धर्मों के लोग उपस्थित थे और सभी पूरा सहयोग कर रहे थे।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 13, 2019
पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर रक्षामंत्री ने कहा कि पिछले साल कुछ आतंकवादियों ने कश्मीर में हमारे सीआरपीएफ जवानों को मारा था। पीएम मोदी ने उसी रात बैठक बुलाकर इसका मुंहतोड़ जवाब देने की ठानी। इसके बाद जो हुआ वो आर सभी जानते हैं। इतनी जल्दी और प्रभावी कार्रवाई इससे पहले कभी नहीं हुई। अपने भाषण के दौरान रक्षामंत्री ने राफेल विमान (Rafael Plane) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के किसी देश के ऊपर कभी पहले आक्रमण नहीं किया। ना ही किसी देश की जमीन पर कब्जा करने की कोई कोशिश की। हम अपनी रक्षा के लिए अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। इसलिए हम देश में राफेल लेकर आए हैं।
आर्टिकल 370 (Article 370) का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री बोले कि धारा 370 समाप्त करने का साहस पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने दिखाया। एक देश में दो विधान, दो प्रधान कैसे चल सकता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) इसी जम्मू-कश्मीर के लिए शहीद हुए थे। अब जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि, लोग राजनीतिक पार्टियों के बारे में कहते हैं कि, चुनाव आने पर सिर्फ वादे किए जाते हैं। हमने जो वादे किए उन्हें पूरा करके भी दिखाया। हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण लोगों का विश्वास उठता जा रहा था। हमने इस चुनौती को स्वीकार किया और राजनीति के मायने बदले।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App