Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: राहुल गांधी का महेंद्रगढ़ में पीएम मोदी पर हमला, कहा मोदी को अर्थव्यवस्था की जानकारी नहीं

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित किया। इससे पहले कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रैली संबोधित करनी थी।

राहुल गांधी का महेंद्रगढ़ में मोदी पर हमला, कहा मोदी को अर्थव्यवस्था की जानकारी नहीं है
X
महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में रैली की है। जिसमें राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को अर्थव्यवस्था की कोई जानकारी नहीं है। यूपीए सरकार में 2004 से लेकर 2014 तक अर्थव्यवस्था को गति मनरेगा और किसान कर्जमाफी से मिली थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में बोला कि यूपीए सरकार की सबसे बकवास योजना मनरेगा थी।

राहुल ने मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था में मंदी के लिए जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर सारा पैसा लोगों से ले लिया। इसके अलावा अमीर लोगों का कॉरपोरेट टैक्स माफ कर दिया। लोगों के पास जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए पैसा नहीं है।

मोदी अमीर लोगों को दे रहे पैसा

राहुल गांधी ने मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अमीर लोगों को पैसा दे रहे हैं। गरीब आदमी से नोटबंदी के जरिए पैसा ले लिया गया है। जिसे अब अमीर लोगों को दिया जा रहा है। अमीर लोग रुपये लेकर विदेश भाग जाते हैं। इस दौरान ललित मोदी, मेहुल चौकसी, माल्या का नाम राहुल गांधी ने लिया।

लोकसभा में मुद्दों से भटकाया

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार की जीत पर भी सवाल खड़े किए। सांसद राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में पुलवामा का मामला उठाया। लोगों से कहा कि आपको मालूम है न मोदी ने किस तरह लोकसभा चुनाव जीता। चुनाव के दौरान वो आपका ध्यान चांद, सीमा पर लेकर जाएंगे। हरियाणा चुनावों में पहले जैसी गलती मत करना।

सोनिया गांधी को करनी थी रैली

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रैली को संबोधित करना था। लेकिन अंतिम समय पर योजना में बदलाव कर दिया गया। सोनिया गांधी के स्थान पर राहुल गांधी के रैली करने पर फैसला किया गया। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं होने पर ये फैसला किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story