Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पूर्व भाजपा नेता और पुंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने दिया भाजपा को समर्थन

हरियाणा में सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी भाजपा को पुंडरी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर गोलन ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

पूर्व भाजपा नेता और पुंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने दिया भाजपा को समर्थन
X
रणधीर गोलन: फाइल फोटो

Haryana Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा में सरकार बनाने की राहें आसान होती नजर आ रही हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पुंडरी (Pundri) से जीते निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर गोलन ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए रणधीर गोलन ने कहा है कि, मैं पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मैं भाजपा में ही था, मैं कहां गया? उन्होंने कहा है कि भाजपा मेरी मां है।

बता दें, रणधीर गोलन ने 2014 में भाजपा के टिकट पर ही हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस बात पार्टी द्वारा टिकट काट दिए जाने के बाद पार्टी से नाराज होकर रणधीर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने मैदान में उतरे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story