Haryana Assembly Election : भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा, इनेलो का वोट 12 गुना घटा, जानिए किस पार्टी को कितना मिला वोट
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भले सीटें कम हुई हैं। लेकिन वोट प्रतिशत 2014 के मुकाबले 2019 में बढ़ गया है। जबकि इंडियन नेशनल लोकदल का वोट प्रतिशत 12 गुना घट गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सीटें भले कम आयी हैं। लेकिन वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। विधानसभा चुनाव 2014 के मुकाबले 2019 में वोट प्रतिशत तीन फीसदी बढ़ा है। दूसरी तरफ इंडियन नेशनल लोकदल का मत प्रतिशत रिकार्ड 12 गुना कम हुआ है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में भाजपा को 47 सीटें मिली थी जबकि वोट प्रतिशत 33.2 फीसदी रहा था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2019 में 36.5 फीसदी वोट मिले हैं लेकिन सीटें घटकर 39 रह गई हैं। वोट प्रतिशत बढ़ने के बावजूद भाजपा की 8 सीटें कम हुई हैं।
इनेलो 19 से 1 सीट पर सिमटी
इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में 19 सीटें मिली थी। उस समय वोट प्रतिशत 24.1 फीसदी रहा था। लेकिन इस बार वोट प्रतिशत 12 गुना घटकर महज 2.45 फीसदी रह गया है। जिसकी बदौलत सीटों की संख्या 19 से घटकर सिर्फ 1 रह गई है।
कांग्रेस का वोट 8 फीसदी बढ़ा
जहां इनेलो का वोट प्रतिशत 12 गुना कम हो गया है वहीं कांग्रेस का 8 फीसदी बढ़ गया है। कांग्रेस को 2014 में 20.6 फीसदी वोट मिले थे। जिसकी बदौलत 15 विधानसभा की सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार 28.1 फीसदी वोट मिलने पर सीटों की संख्या दोगुना से भी अधिक हो गई है।
कांग्रेस के बराबर निर्दलीय
प्रदेश में निर्दलीय उम्मीदवारों को भी अच्छा खासा वोट मिला है। इसमें जननायक जनता पार्टी का भी वोट प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक निर्दलीयों को 27.3 फीसदी वोट मिला है। जो कि कांग्रेस से महज 0.3 फीसदी कम है। लेकिन सीटें कांग्रेस से कम मिली हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दलों को मिले वोट (आंकड़े फीसदी में)
राजनैतिक दल | 2014 | 2019 |
भाजपा | 33.2 | 36.5
|
इनेलो | 24.1 | 2.45 |
कांग्रेस | 20.6 | 28.1 |
जजपा-निर्दलीय | 18.5 | 27.3 |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App