Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गोहाना में प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले मोदी को बुरा-भला कह लो, कम से कम भारत माता का सम्मान करो

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के गोहाना में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

गोहाना में प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले मोदी को कितना भी बुरा-भला कह लो, कम से कम भारत माता का सम्मान करो
X
Prime Minister Modi's attack on Congress in Gohana, said say anything Bad about Modi, at least respect Mother India.

Haryana Assembly Election: सोनीपत (Sonipat) के गोहाना (Gohana) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला। पीएम मोदी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपना भाषण शुरू किया और कहा कि इतने कम समय में इतनी बढ़ी जनसभा करने के लिए और इतनी बड़ी संख्या में यहां आने के लिए आप सबको हृदय से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है उसकी इच्छा ही सबसे ऊपर होती है। ये हरियाणा की जनता ने भली भांति बताया है।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की फसल उगाई, घोटालों की उपज काटी

पीएम मोदी हरियाणा के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के नौजवान साथियों ने हर मुकाबले में देश की आन, बान और शान बढ़ाई है। अखाड़ा चाहें कुश्ती का हो या सीमा का मैदान हो या आतंकवाद का मुकाबला हो। तिरंगे की शान बुलंद करने में हरियाणा के नौजवान सबसे आगे रहे हैं। कांग्रेस के कुशासन में ना जवान सुरक्षित था ना हरियाणा का किसान और ना ही खिलाड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान के खेत पर भ्रष्टाचार की फसल उगाई और खेलों में घोटालों की उपज काटी है। कांग्रेस के राज में खेल-खिलाड़ियों की स्थिति क्या थी। ये आप भली-भांति जानते हैं। जब भी खेल की खबर आती थी। तो घोटालों की चर्चा भी आती थी। बीते पांच सालों में खेल के मैदान से गौरव और सम्मान की खबरें देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा दे रही है।

हम कुछ भी करें, कांग्रेस के पेट में मरोड़ होती है

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास में जो सबसे बड़ी बाधा थी। उसे 5 अगस्त को हमनें हटा दिया। लेकिन तभी से कांग्रेस और उनकी मिली भगत वालों के पेट में ऐसा दर्द उठा है कि कोई दवा काम नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं। तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होती है। हम सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। तो पेट में दर्द होता है। और जब बालाकोट का नाम लेते हैं। तो फिर यही होता है।उन्होंने हरियाणा में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों के बारे में बात करते हुए जनता को बताया कि भारत विदेशों को भी रेल कोच निर्यात कर रहा है। ऐसे में गन्नौर की फैक्ट्री की भूमिका अहम होने वाली है। और यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ने वाले हैं।

भारत माता का सम्मान करो, ऐसे सीमाएं मत लांघो

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि कश्मीर पर कांग्रेस के नेताओं के बयान का फायदा पाकिस्तान उठा रहा है। और इनके बयानों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मोदी को जितना बुरा भला कहना है कह लो। लेकिन कम से कम भारत माता का तो सम्मान करो, गौरव करो, सीमाएं ऐसे तो मत लांघो। जो देश का नुकसान करें। भाजपा को जिताने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार से जनता को नुकसान होता है। इसलिए हमारी सरकार भ्रष्टाचार से दूर रहेगी। चाहें इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में हरियाणा के हित में भाजपा सरकार ने पूरी सामर्थ्य से काम किया। किसानों के लिेए लागत से डेढ़ गुना एमएसपी हो या भावांतर भुगतान योजना। इससे किसानों को लाभ हो रहा है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story