Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election : इन पार्टियों ने अशोक तंवर को शामिल होने का दिया न्यौता, तंवर ने लिया ये फैसला

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस्तीफा दे दिया। अशोक तंवर के इस्तीफा देने के महज 6 घंटे बाद ही दूसरी पार्टियों ने उन्हें बुलाना शुरू कर दिया है। इंडियन नेशनल लोकदल ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए न्यौता दिया है।

अशोक तंवर को इन पार्टियों ने दिया शामिल होने का न्यौता, अशोक तंवर ने लिया ये फैसला
X
Haryana Assembly Election : These parties invited Ashok Tanwar to join, Ashok Tanwar took this decision

हरियाणा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस्तीफा देकर विपक्षी दलों को चौंका दिया है। लेकिन विपक्षी दल इस मौके को भुनाने में भी लग गए हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता को अपने पाले में करने के लिए खुलकर पार्टी में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अशोक तंवर को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार करने अभय सिंह चौटाला शनिवार मंडी डबावली पहुंचे। जहां पर पत्रकारों से बात करते हुए चौटाला ने कहा कि जिस पार्टी में गुटबाजी-विवाद होगा, उस पार्टी पर लोग कैसे भरोसा करेंगे। कांग्रेस ने हमेशा दलित के नाम पर राजनीति की है। हमेशा दलित को कमजोर रखा है। बाबू जगजीवन राम को दलितों का बड़ा चेहरा दिखाते थे। लेकिन कभी उन्हें देश की बागडोर नहीं सौंपी। हमेशा उनके नाम पर वोट लिए गए।

अभय चौटाला ने कहा कि पांच साल तक अशोक तंवर के नाम पर दलित को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया। लेकिन अंत में उसे दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया। अगर अशोक तंवर राजनीतिक तौर पर कहीं ये विचार करे कि उसको और दलित को फिर से सम्मान मिले तो हमारी पार्टी में आएं तो उनका स्वागत करेंगे।

किसी भी पार्टी में नहीं होंगे शामिल

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अशोक तंवर ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन किसी भी राजनीतिक दल में अशोक तंवर शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के मुताबिक अशोक तंवर ने फैसला किया है कि राजनीतिक तौर पर अभी किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। हरियाणा चुनावों के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आने पर हुड्डा और शैलजा गुट हांसिए पर होगा। ऐसे में दोबारा पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story