Haryana Assembly Election: भाजपा और जजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग, कई नेता हुए घायल
हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले नूंह में भाजपा और जजपा कार्यकर्ताओं भिड़ गए। सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता और नेता एक-दूसरे से उलझ पड़े। जिसके बाद कई नेता गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले नूंह में भाजपा और जजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग हुई है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नॉमिनेशन के दौरान आमने सामने आ गए हैं। नॉमिनेशन-प्रचार के दौरान एक दूसरे से उलझ पड़े। दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं में हुई लड़ाई से कई नेता घायल हुए हैं।
भाजपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन और जेजेपी नेता तैयब के कार्यकर्ता गुरुवार को आपस में भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं का आज नॉमिनेशन करना है। भाजपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन काफिले के साथ नॉमिनेशन के लिए निकल रहे थे। इस दौरान जेजेपी का कार्यालय रास्ते में पड़ा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेजेपी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
दूसरी तरफ जेजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रत्याशी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। लेकिन थोड़ी देर में लड़ाई खूनी जंग में तब्दील हो गई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद एक-दूसरे की गाड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया। इसके अलावा हिंसक झड़प में कई नेताओं के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App