Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: इनेलो के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी BJP में हुए शामिल

कृष्ण पाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने जनसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों से प्रेरित होकर सुभाष चौधरी (Subhash choudhary) आज भाजपा (BJP) परिवार में शामिल हो गए। उन्होंने आगे कहा सुभाष के भाजपा में आने से पलवल (Palwal) में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Haryana Assembly Election: इनेलो के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी हुए BJP में शामिल
X
Haryana Assembly Election: INLD Palwal MLA Subhash Chaudhary Joins BJP

हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election) से ठीक पहले पाला बदलने का काम जारी है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है पार्टियों से नाराज नेता दूसरी पार्टियों में जगह बनाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में पलवल (Palwal) के जाने माने पूर्व इनेलो विधायक सुभाष चौधरी भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा (BJP) का दामन थामा।

जानकारी देते कृष्ण पाल गुर्जर ने जनसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों से प्रेरित होकर सुभाष चौधरी आज भाजपा परिवार में शामिल हो गए। उन्होंने आगे कहा सुभाष के भाजपा में आने से पलवल में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। बता दें कि इनेलों के पूर्व विधायक और जाने माने नेता सुभाष चौधरी पहले ही भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर चुके थे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में शर्मनाक हार के बाद सुभाष चौधरी को बड़ा झटका लगा था । और पूर्व विधायक व गुर्जर नेता सुभाष चौधरी ने लोकदल को छोड़ दिया था। उन्होंने समर्थकों की एक पंचायत बुलाकर इनेलो छोड़ने की घोषणा की थी। जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होंने की अटकले लगनी शुरु हो गईं थी।

जजपा नेता डी डी शर्मा भाजपा में शामिल

इससे पहले रविवार को जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डी डी शर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए। साथियों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय रोहतक में आयोजित कार्यक्रम उन्होंने में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। बता दें कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में 21 अक्टूबर को चुनाव होने है और 24 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story