Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: प्रचार के लिए आज मैदान में उतरेंगे गृह मंत्री अमित शाह

Haryana Assembly Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज से भाजपा प्रत्याशियों (BJP Candidates) के समर्थन में प्रचार (Campaigning) के लिए हरियाणा दौरा शुरू करने जा रहे हैं। बुधवार को गृहमंत्री हरियाणा (Haryana) के तीन जिलों में जनसभा (Public Meeting) को संबोधित करेंगे। दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके कांग्रेस के दिग्गज नेता संपत सिंह भी आज भाजपा (BJP) में शामिल होंगे।

Haryana Assembly Election: चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे गृहमंत्री अमित शाह
X
Home Minister Amit Shah will not hold campaign rallies for Haryana Assembly Election

Haryana Assembly Election: भाजपा (BJP) राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को हरियाणा के कैथल, लोहारू और महम में जनसभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा के बरवाला विधानसभा क्षेत्र में भी आज गृहमंत्री पब्लिक रैली संबोधित करनी थी लेकिन केंद्रीय कैबिनेट बैठक के चलते उनकी बरवाला रैली रद्द कर दी गई है।

प्रचार की तय की गई योजना के अनुसार गृहमंत्री आज दोपहर करीब 12.30 हेलीकॉप्टर से कैथल पहुंच जाएंगे और सेक्टर-19 स्थित हुडा ग्राउंड में पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे। जनसभा संबोधन का कार्यक्रम कैथल जिले की तीन विधानसभाओं, कैथल से प्रत्याशी लीलाराम गुर्जर, पूंडरी से वेदपाल एडवोकेट और गुहला से रवि तारावाली के समर्थन में आयोजित किया गया है।

कैथल में जनसभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह लोहारू में दूसरी जनसभा संबोधित करेंगे। जिसके लिए करीब 2 बजे वह बहल अनाजमंडी में पहुंचेंगे। लोहारू में जनसभा संबोधन का कार्यक्रम भिवानी और तोषाम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल और शशि रंजन परमार के समर्थन में आयोजित किया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह की तीसरी पब्लिक रैली महम में होगी। महम की अनाजमंडी से महम, कलनौर और गढ़ी-संपला किलोई की जनता को संबोधित करेंगे। करीब 3.30 बजे तक गृहमंत्री महम पहुंच जाएंगे। यहां से भाजपा उम्मीदवार क्रमश: शमशेर खरकड़ा, रामअवतार वाल्मीकि और सतीश नांदल हैं।

बता दें, कि गृहमंत्री अमित शाह की महम में होने वाली रैली में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके दिग्गज नेता संपत सिंह भाजपा की सदस्यता लेंगे। दो दिन पहले संपत सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story