चुनावी गर्मी में बदला प्रदेश का मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले, रोहतक में 30 एमएम बरसात
शुक्रवार को रोहतक, जींद, सोनीपत, झज्जर समेत कई जिलों में वर्षा हुई, ओले गिरे और तेज अंधड़ चला। इसके कारण किसानों को नुकसान होने का अंदेशा है।

प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच शुक्रवार को मौसम ने दोपहर बाद अचानक करवट ली। लो प्रैशर बनने के कारण प्रदेश में कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली तो कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे। रोहतक में सबसे ज्यादा 30 एमएम बरसात दर्ज की गई। मौसम में बदलाव का बड़ा कारण तापमान में उतार चढ़ाव भी माना जा रहा है।
मंडियों में धान भीगा
शुक्रवार को रोहतक, जींद, सोनीपत, झज्जर समेत कई जिलों में वर्षा हुई, ओले गिरे और तेज अंधड़ चला। इसके कारण किसानों को नुकसान होने का अंदेशा है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। कई जगह मंडियों में भी पहुंच चुकी है। इस बारिश से धान को नुकसान होगा।
वहीं मंडियों में धान भीगने से नमी बन जाएगी। इससे दाना काला पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान इस समय 15 डिग्री के आस पास होना चाहिए, जोकि 5 से 6 डिग्री अधिक चल रहा है। कई जिलों में यह कम है।
इसलिए हुई बारिश
इस तरह अचानक मौसम बदलने का कारण लो प्रैशर है। हालांकि जीटी बेल्ट के कुछ हिस्से में देर रात मौसम ने करवट ली। यहां बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। कुछ देर बाद हल्की बारिश हुई। मौसम के बदलने से तापमन नीचे आने के आसार हैं। जिससे आगे मौसम साफ रहेगा और ठंड धीरे धीरे बढे़गी। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आगे आंधी और बरसात की सम्भावना नहीं है। मौसम साफ बना रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App