Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पर गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल नाराज, कहा मनोहर लाल के फरसे ने काट दीं कई गर्दन

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कई विधायक टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं। गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने भी कड़ी टिप्पणी की है। भाजपा आलाकमान पर तंज कसते हुए कहा है कि देखो फरसे की धार, कुछ गर्दन काट दी हैं।

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पर गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल नाराज, कहा मनोहर लाल के फरसे ने काट दीं कई गर्दन
X
Gurugram MLA Umesh Aggarwal angry over not getting ticket from BJP, says Manohar Lal

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने वर्तमान 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जिसके बाद कई विधायक खुलेआम नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। गुरुग्राम विधानसभा से वर्तमान विधायक उमेश अग्रवाल ने टिकट नहीं मिलने पर तंज कसा है। उमेश अग्रवाल ने ट्विट करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर कड़ी टिप्पणी की हैं। विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा है कि है कि देखो फरसे की धार, कुछ गर्दन काट दी कुछ काटने को तैयार मनोहर लाल खट्टर।

नेताओं को टैग कर किया आगाह

गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने टिकट कटने के बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं को आगाह भी किया है। ट्विट में कहा है कि कुछ की गर्दन काट दी, कुछ काटने को तैयार। जिसके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सुरेश भट्ट, नरेंद्र सिंह तोमर, अनिल जैन और राव इंद्रजीत को टैग किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story