Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: गीता फोगाट ने बताया शांत स्वभाव की है बबीता, उसे देखकर हैरान हूं

हरियाणा की चरखी दादरी विधानसभा सीट से कुश्ती चैंपियन बबीता फोगाट भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी हैं। बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट ने उनके चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है।

गीता फोगाट ने बताया शांत स्वभाव की है बबीता, उसे देखकर हैरान हूं
X
गीता फोगाट, बिबता फोगाट: फाइल फोटो

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। हरियाणा की चरखी-दादरी विधानसभा सीट से कुश्ती चैंपियन बबीता फोगाट (Babita Phogat) भाजपा (BJP) के उम्मदीवार के तौर पर मैदान में उतरी हैं। बबीता फोगाट की बहन गीता फोगाट (Geeta Phogat) का इस पर कहना है कि उनकी बहन ने उन्हें हैरान कर दिया। चरखी दादरी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक इनेलो (INLD) से हैं। जाट समुदाय के प्रभुत्व वाली चरखी दादरी सीट के इतिहास में भाजपा कभी यहां जीत दर्ज नहीं कर पाई है। लेकिन 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को बबीता फोगाट पर पूरा भरोसा है कि वह इस सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगी।

बबीता फोगाट के चुनाव लड़ने के बारे में उनकी बड़ी बहन गीता फोगाट का कहना है कि बबीता मुझसे छोटी है। वह स्वभाव से काफी शांत रहने वाली है। लेकिन जिस प्रकार वह लोगों से मिल रही है और उन तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इससे मैं बहुत अचंभित हूं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वह कुश्ती की तरह राजनीति में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। अपनी बहन बबीता के प्रति अपना स्नेह और सम्मान दर्शाते हुए गीता ने कहा कि वो जरूर राजनीति में अपना नाम बनाएगी। उसे सभी लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story