Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: हुड्डा के चुनावी रण में चली गोलियां, एक युवक घायल

हरियाणा के गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पोलिंग बूथ के बाहर झड़प होने के बाद फायरिंग की गई है। जिसमें एक व्यक्ति पैर में गोली लग जाने से वो घायल हो गया है।

हुड्डा के चुनावी रण में चली गोलियां, एक युवक घायल
X
गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा में पोलिंग बूथ के बाहर चली गोलियां

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा के लिए चल रहा मतदान 6 बजे समाप्त जाएगा। इससे पहले हरियाणा के गढ़ी सांपला किलोई (Garhi Sampla Kiloi) विधानसभा क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ के बाहर कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि पोलिंग बूथ (Polling Booth) के बाहर ही फायरिंग (Firing) होने लगी। बताया जा रहा है कि घटना में पवन नाम के एक व्यक्ति से पैर में गोली लग गई है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना में सोमबीर जसिया नाम के व्यक्ति के ऊपर फायरिंग का आरोप लगाया जा रहा है। सोमबीर जसिया की किसी व्यक्ति से पुरानी रंजिश थी। जिस वजह से दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भर्ती कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हालात काबू में हैं। बता दें, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) गढ़ी सांपला किलोई के कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story