Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: पूर्व सैनिकों ने BJP से विधानसभा चुनाव के लिए पांच सीटों पर टिकट की मांग की

पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemans) का कहना है कि सेना में हर दसवां जवान हरियाणा (Haryana) से है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति (Politics) में पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए।

सुभाष गुप्ता बोले: 20 साल तक कांग्रेस में नहीं मिला मान-सम्मान, अब BJP के लिए दिन-रात करुंगा काम
X
Subhash Gupta Says Congress Did Not Gave Respect In 20 Years, Now Work For BJP

पूर्व सैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश में विधानसभा (Haryana Assembly Election 2019) की कम से कम पांच सीटों पर टिकट दिए जाने की मांग की है। यह बात सोमवार को राष्ट्रीय शहीद फाउंडेशन (Rashtriya Shahid Foundation) के महासचिव मेजर एसएन यादव व सचिव कर्नल सुभाष यादव ने मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से कही।

इन सीटों पर मांगा टिकट

उन्हाेंने रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी व गुरुग्राम जिलों की पांच सीटों पर टिकट की मांग की है। जिनमें कोसली के अलावा चार अन्य कोई भी सीट शामिल हैं। उनका कहना है कि इन जिलों में पूर्व सैनिकों की संख्या काफी अधिक है। भाजपा ने पूर्व सैनिकों की काफी पुरानी मांगे पूरी की है। इसीलिए उन्होंने भाजपा से ही टिकट की मांग की है।

सेना में हरियाणा का हर दसवां जवान

उन्होंने कहा कि सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story