Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा चुनाव : कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान, 8 नेताओं ने दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस (Congress) नेताओं की नाराजगी खत्म नहीं हो रही है। एक के बाद एक कांग्रेस नेता अपने त्याग पत्र देते जा रहे हैं। ऐसे में गुरुग्राम (Gurugram) जिले के आठ पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

टिकट बंटवारे को लेकर नहीं थम रहा कांग्रेस पार्टी में नेताओं का विरोध, आठ नेताओं ने दिया इस्तीफा
X
Opposition of leaders in Congress party did not stop over ticket distribution, eight leaders resign

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। टिकट बंटवारे (Ticket Distribution) को लेकर पार्टी में लगातार घमासान चल रहा है। कांग्रेस के अपने नेता पार्टी के लिए विरोधियों की भूमिका में आ गए है।

जिस तरह कांग्रेस प्रदेश नेता पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे रहे हैं उस कड़ी में गुरुग्राम (Gurugram) के जिला पदाधिकारीयों ने टिकट बंटावारे को लेकर नाराजगी जाहिर की है और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जाकर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस में गुटबाजी के कारण कई वर्षों से जिला एवं ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति लंबित हैं। जिस कारण गुरुग्राम कांग्रेस के आठ नेताओं ने गुरुग्राम जिला काग्रेस कार्यालय जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों को ही अपने त्याग पत्र दे दिया।

त्याग पत्र देने वाले नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के चेयरमैन नवीन शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के चेयरमैन डॉ हिम्मत यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण सेल के चेयरमैन संजय भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के असंगठित कांग्रेस के चेयरमैन महावीर तंवर, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर महावीर बोहरा, युवक कांग्रेस गुड़गांव के अध्यक्ष विक्रम यादव, महिला कांग्रेस गुड़गांव की अध्यक्ष निर्मल यादव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव शामिल हैं।

हरियाणा विधानसभा के इतने समीप आने के बाद लगातार कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे पार्टी के समक्ष बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले शनिवार को ही प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह भी टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी ने नाराज थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story