Haryana Assembly Election: दुष्यंत चौटाला को जजपा की सरकार बनने पर भारोसा, कही ये बड़ी बात
हरियाणा विधानसभ चुनाव की मतगणना से पहले ही जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के द्वारी प्रदेश का इतिहास बदले जाने की बात कही है।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ। अब सभी राजनीतिक दलों की निगाहें 24 अक्टूबर पर टिकी है। 24 अक्टूबर को मतगणना के बाद तय हो जाएगा कि अगले पांच वर्ष कौन हरियाणा की सत्ता संभालेगा। ऐसे में हरियाणा की उचाना विधानसभा सीट से प्रत्याशी और जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) प्रमुख दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) को इस बात पर भूरा भरोसा है कि प्रदेश में जजपा सरकार बनाने जा रही है।
युवाओं की मेहनत ने देखो इतिहास बदल दिया,
— Dushyant Chautala (@Dchautala) October 23, 2019
किसान-कमेरे का काफिला चंडीगढ़ चल दिया।
इस बात का अंदाजा बुधवार को दुष्टंत चौटाला द्वारा किए गए ट्वीट से लगाया जा सकता है। उन्होंने ट्विट कर कह है कि ' युवाओं की मेहनत ने देखो इतिहास बदल दिया, किसान-कमेरे का काफिला चंडीगढ़ चला दिया।' दुष्यंत चौटाला ने मतगणना से पहले ही बता दिया है कि युवाओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश का इतिहास बदल दिया है। मीडिया चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार जननायक जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव में 6 से 10 सीटों पर जीत दर्ज किए जाने का आंकलन किया गया है। माना जा रहा है कि जजपा द्वारा जीती गई 6 से 10 सीटें प्रदेश में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App