Haryana Assembly Election: जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ट्रेक्टर से पहुंचे मतदान करने, मां नैना चौटाला और पत्नी मेघना रहीं साथ, देखिए वीडियो
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला अपनी पत्नी मेघना चौटाला के साथ ट्रक्टर से मतदान केंद्र पर पहुंचे।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन सभी दिग्गज नेता मतदान के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) अपने अलग ही अंदाज में मतदान करने के लिए सिरसा स्थित केंद्र पर पहुंचे। जिसे देखकर वहां उपस्थित सभी मतदाता हैरान रह गए। दुष्यंत चौटाला मतदान के लिए केंद्र पर ट्रैक्टर से पहुंचे। उनके साथ उसकी धर्मपत्नी मेघना चौटाला (Meghna Chautala) भी मौजूद थीं।
जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ट्रेक्टर से पहुंचे मतदान करने। पत्नी मेघना चौटाला और मां नैना चौटाला के साथ सिरसा में किया मतदान।#HaryanaAssemblyPolls #HaryanaAssemblyElections2019 #haryanaelections2019 pic.twitter.com/JpZwm5tfm4
— HaribhoomiNews (@haribhoomicom) October 21, 2019
जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला हिसार जिले की उचाना विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतरे हैं। मतदान के दौरान उनकी मां नैना चौटाला भी मौजूद रहीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App