Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : जजपा ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, उपमुख्यमंत्री के नाम पर लिया जाएगा फैसला

हरियाणा में जल्द ही भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार बन जाएगी। जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार के नाम पर फैसला किया जाएगा।

दजजपा ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, उपमुख्यमंत्री के नाम पर लिया जाएगा फैसला
X
दुष्यंत चौटाला:फाइल फोटो

Haryana Assembly Election: हरियाणा में सरकार का गठन करने के लिए दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) की जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) ने भाजपा (BJP) को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

यह भी तय किया जा चुका है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी ने होगा और उपमुख्यमंत्री का पद जननायक जनता पार्टी को दिया जाएगा। ऐसे में जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई है।

माना जा रहा है कि मीटिंग के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला या फिर उनकी मां और हरियाणा की बाढ़डा विधानसभा सीट से विधायक नैना चौटाला को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री चुना जा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story