Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पर्थला में कहा कि, सुपरसोनिक राफेल के विरोध के बाद सुपरसोनिक गति से नीचे जा रही कांग्रेस

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फरीदाबाद के पर्थला विधानसभा क्षेत्र में जनसंबोधन किया। कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री की नीतियों को लेकर सवाल उठाए। साथ ही रफेल की स्पीड की तुलना कांग्रेस के नीचे गिरने की गति से की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पृथला में कहा कि, सुपरसोनिक राफेल के विरोध के बाद सुपरसोनिक गति से नीचे जा रही कांग्रेस
X
Defense Minister Rajnath Singh said in Prithla that, after opposing supersonic Rafale, Congress is going below at speed of supersonic

Haryana Assembly Election: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने शुक्रवार को हरियाणा (Haryana) के पृथला (Prithla) में जनसभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री ने अपने भाषण के दौरान विरोधियों पर जमकर हमला बोला। साथ ही रक्षामंत्री ने आतंकवाद, पानी और राफेल जैसे अनेक मुद्दों को लेकर जनता से बात की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण के दौरान बताया कि पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए 5 सालों में 3.5 लाख करोड़ खर्च करने की योजना है। इस पर काम शुरू हो चुका है।

कांग्रेस ने लोगों को हिंदू-मुस्लिम में लगाया

रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार से पूछना चाहूंगा कि इतने वर्षों में क्यों हरियाणा की जनता की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के बजाय लोगों को हिन्दू-मुस्लिम में लगा दिया। प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका में आयोजित हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। हाउडी मोदी कार्यक्रम में आपने देखा होगा भारत का सम्मान।

प्रधानमंत्री मोदी राफेल भारत लाए

अपने भाषण के दौरान राजनाथ सिंह ने सेक्यूलरिज्म की बात भी की। उन्होंने कहा कि हमनें पाकिस्तान में मारा तो आतंकवादियों को मारा। उनकी सेना पर या और किसी पर हमला नहीं किया। ये है हमारा सेक्युलरिज्म। राफेल के बारे में रक्षामंत्री ने कहा कि 14-15 वर्षों से जिस राफेल की चर्चा हो रही थी। उसको प्रधानमंत्री मोदी ने भारत लाने का काम किया। राफेल आएगा और सबसे पहले आपके अंबाला में आएगा।

कांग्रेस सुपरसोनिक स्पीड से नीचे जा रही है

राफेल विमान की पूजा को लेकर हुए विवाद के बारे में रक्षामंत्री ने कहा कि फ्रांस में मैनें विजयादशमी के दिन राफेल की शस्त्र पूजा की और ॐ लिखा तो कांग्रेस को इसमें भी दिक्कत हो गई कि ॐ क्यों लिख दिया। कांग्रेस पर हमला करते हुए रक्षामंत्री मे कहा कि राफेल जो सुपरसोनिक स्पीड से चलता है। ये लोग उसे खरीदने का विरोध करते हैं। जब से कांग्रेस में राफेल का विरोध करना शुरू किया है। कांग्रेस सुपरसोनिक की स्पीड से नीचे जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story