Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election : कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सिद्धू का नाम सूची में नहीं

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की लिस्ट जारी कर दी है।

Haryana Assembly Election : कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सिद्धू का नाम सूची में नहीं
X

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की प्रचार लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक रह चुके है लेकिन इस लिस्ट में उनका नाम गायब है। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय जनता दल के नेता शरद यादव को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

कांग्रेस ने जिन 40 स्टार प्रचारकों कि लिस्ट जारी की है उनमें पहले नंबर पर पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ, हरियाणा पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और वरिष्ठ पार्टी नेता आनंद शर्मा का नाम शामिल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन की आज अंतिम तारीख थी। इसके लिए प्रक्रिया आज पूरी हो चुकी है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story