हरियाणा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 84 प्रत्याशियों की सूची, भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी सांपला से लड़ेंगे चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 84 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जीते विधायकों पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए 84 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जीते सभी विधायकों पर भरोसा बरकरार रखते हुए उन्हें एकबार फिर से प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव लड़ेंगे। जबकि रणदीप सुरजेवाला कैथल से मैदान में उतरेंगे। कुलदीप बिश्नोई आदमपुर तो किरन चौधरी तोशम से चुनौती देंगी।
Congress releases a list of 84 candidates for the upcoming elections to the legislative assembly of Haryana. BS Hooda to contest from Garhi Sampla-Kiloi, Randeep Surjewala from Kaithal, Kuldeep Bishnoi from Adampur & Kiran Chaudhary to contest from Tosham. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/jRMGWyK1iN
— ANI (@ANI) October 2, 2019
कुमारी शैलजा (Selja Kumari) ने कहा है कि सत्ता में वापसी करते ही प्रदेश के अवैध खनन माफियाओं को जेल में डाला जाएगा। साथ ही प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशा पहुंचाने वालों को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में एकबार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस इस समय चुनाव के हर पहलुओं के आधार पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा बचाओ, कांग्रेस लाओ की गूंज लगातार प्रदेश में सुनाई दे रही है। पार्टी इस नारे को हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है।
भाजपा ने जारी की सभी प्रत्याशियों की सूची
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को 78 78 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की थी। इसके बाद 2 और 3 अक्टूबर को आधी रात में 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।
इनेलो ने भी जारी की सूची
हरियाणा चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी के बीच जजपा ने तीन बार में प्रदेश की आधे से ज्यादा विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनेलो ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
4 अक्टूबर तक होंगे नामांकन
हरियाणा चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार 27 सितंबर से नामांकन शुरू हो गए हैं जो 4 अक्टूबर तक चलेंगे। 5 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 7 तारीख तक नाम वापसी ली जा सकती है। 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे व 24 तारीख को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App