Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा कांग्रेस 30 को जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची, 1200 नेताओं ने किया है आवेदन

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची 30 सितंबर को जारी होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी आवेदनों की जांच करेगी। इसके बाद सेंट्रल कमेटी की बैठक कर 30 सितंबर को सूची जारी कर दी जाएगी।

हरियाणा कांग्रेस 30 को जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची, 1200 नेताओं ने किया है आवेदन
X
Congress will release the list of candidates on September 30, the screening committee is investigating the applications

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस की 90 सीटों पर टिकट के लिए 1200 नेताओं ने आवेदन किया है। भारतीय जनता पार्टी की सूची 29 सितंबर को जारी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। कांग्रेस की तरफ से 30 सितंबर को प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

प्रदेश में चुनावों से पहले कांग्रेस ने पहले रिपोर्ट फिर वोट अभियान शुक्रवार से शुरू किया है। गुरुग्राम के निजी होटल में कांग्रेस ने अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए मोबाइल नंबर 9911427999 लांच किया। इसके जरिए लोग फोन, संदेश भेजकर जुड़ सकते हैं। अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के संबंध में रिपोर्ट करनी होगी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि 90 सीटों के लिए करीब 1200 आवेदन मिले हैं। प्रदेश इलेक्शन कमेटी की गुरुवार को बैठक के बाद शनिवार से स्क्रीनिंग का कार्य शुरु होगा। दो दिन तक आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद 30 सितंबर को सेंट्रल कमेटी की बैठक होगी। बैठक के बाद उम्मीदवारों की 30 सितंबर को सूची जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस की बहुमत से बनेगी सरकार



प्रेसवार्ता के दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान कर्जे में डूबता जा रहा है। कर्जा माफ करने की तरफ कदम नहीं उठाया गया। किसान की फसल की कीमत में दो से तीन फीसदी की बढ़ोतरी होती है। जबकि किसान की लागत बढ़ गई है। डीजल जहां पहले सबसे सस्ता होता था वहीं अब यूपी, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब से भी महंगा है। कर्मचारियों से पंजाब के बराबर वेतनमान का वादा किया था। लेकिन आज कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। एचआरए तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। वहीं कुमारी शैलजा ने कहा कि हम खोखले वादे और स्लोगन में विश्वास नहीं रखते हैं। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हालत में है। आर्थिक मंदी के कारण विकास दर 5 पर आ गई है। मारुति जैसी कंपनियों को छुट्टी करनी पड़ रही है। कंपनियां बंद होने के कगार पर है। बेरोजगारी और महंगाई भी बढ़ती जा रही है।

एक या दो व्यक्ति से नहीं पार्टी

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से अशोक तंवर को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस एक जुट है। किसी एक या दो व्यक्ति की पार्टी नहीं है। सभी का सहयोग मिलेगा। विचारों का मतभेद हो सकता है। लेकिन सब पार्टी के लिए एक हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story