Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कांग्रेस का घोषणा-पत्र 11 अक्टुबर को जारी होगा, पूर्व सीएम हुड्डा पहुंचेंगे चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए कांग्रेस (Congress) 11 अक्टूबर को घोषणा-पत्र (Manifesto) जारी करेगी। घोषणा-पत्र को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यलय में भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) की उपस्थिति में जारी किया जाएगा।

11 अक्टुबर को जारी होगा कांग्रेस का घोषणा-पत्र, पूर्व सीएम हुड्डा पहुंचेंगे चंडीगढ़
X
Congress manifesto will be released on October 11, former CM Hooda will reach Chandigarh

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए कांग्रेस (Congress) ने घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करने का ऐलान कर दिया है। घोषणा पत्र कमेटी का कहना है कि 11 अक्टूबर (11 October) को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) की मौजूदगी में इसे जारी किया जाएगा। कांग्रेस हाई कमान की तरफ से घोषणा पत्र में किए गए वादों पर मोहर लगा दी गई है। घोषणा पत्र में किए गए वादे कांग्रेस को वोट दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के घोषणा पत्र को चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पार्टी के मुख्यालय पर जारी किया जाएगा। पूर्व सीएम हुड्डा 10 अक्टूबर की शाम को चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे और 11 अक्टूबर को करीब दिन के 12 बजे घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव, डीजीपी सहित सभी उच्च अधिकारियों को कार्यक्रम के बारे में सूचित कर दिया गया है। जिससे कि उपयुक्त सुरक्षा प्रबंध कराए जा सकें। अब देखना होगा कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में जनता को लुभाने के लिए क्या वादे करती है। विपक्ष भी घोषणा-पत्र में किए गए वादों के आधार पर कांग्रेस पर हमला बोलने की फिराक में बैठा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story