Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेताओं की मरोड़ और सरिया निकालूंगाः अशोक तंवर

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा देकर प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी को बैकफुट पर भेज दिया है। इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने प्रेसवार्ता की है। जिसमें कहा कि चुनावों में कांग्रेस नेताओं की मरोड़ और सरिया निकालूंगा।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेताओं की मरोड़ और सरिया निकालूंगाः अशोक तंवर
X
haryana assembly election congress ex president ashok tanwar press conference

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस की गुटबाजी सड़क पर आ गई। हरियाणा कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने प्रेसवार्ता की है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं पर संगीन आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में नेताओं की मरोड़ निकालने का कार्य करेंगे।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर से प्रेसवार्ता के दौरान पूछा गया कि विधानसभा चुनाव में आप क्या रोल निभाएंगे। इसके बाद अशोक तंवर ने कहा कि मैं मरोड़ निकालूंगा। जिस-जिस के मरोड़ है सबकी निकलेगी। कई लोगों की गर्दन नहीं मुड़ती। ऐसे लोगों का सरिया निकालूंगा, क्योंकि डॉक्टर हूं। दो काम करने है, मरोड़ निकालनी है और सरिया निकालना है। बाकि सब अपने आप हो जाएगा।

इस दौरान पूछा गया कि आपके कई समर्थक मैदान में हैं, क्या उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले ये देखना है। अभी चर्चा के बाद इसका फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रचार करने की जरुरत नहीं है। पांच साल जैसे कर्म किए हैं वैसे ही उनका अंत होगा। तुलसीदास जी का दोहा है 'जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही'। विरोधी गुट को लेकर कहा कि उन्होंने पार्टी को बर्बाद नहीं किया है बल्कि लगभग खत्म कर दिया है।

भूपेंद्र हुड्डा को मैं कुछ नहीं मानता

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं भूपेंद्र हुड्डा को कुछ नहीं मानता। जो मुझे कुछ नहीं मानता, मैं उसे कुछ नहीं मानता। जो हाई कमान को कुछ नहीं मानता, मैं उसे कुछ नहीं मानता। चेतावनी के लहजे में कहा कि जो लोग कहते हैं कि अशोक तंवर क्या हैं। उन्हें अशोक तंवर बताएगा कि वो क्या है।

चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार बने

कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि मैं अभी भी चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार बने। लेकिन दूसरे लोग न चाहते हों तो वो क्या करें। मैं अभी भी कहता हूं कि अब की बार 85 पार। कांग्रेस सरकार, भाजपा बाहर।

तीन साल अत्याचार एनिवर्सरी मनाएंगे

अशोक तंवर तीन साल अत्याचार की एनिवर्सरी मनाएंगे। इसके लिए रोहतक जाएंगे। जहां पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस हाइ कमान पर बड़ा हमला बोल सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story