सीएम खट्टर ने उठाया सोनिया गांधी पर सवाल, कहा आतंकवादियों की मौत पर रोती हैं
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में हांसी सीट (Hansi Constituency) से भाजपा (BJP) प्रत्याशी विनोद भयाना के समर्थन में सीएम खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने रैली (Public Meeting) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला।

हिसार (Hisar) में जनसभा को संबोधित (Public Meeting) करते हुए हरियाणा (Haryana) सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी पर हमला करते हुए सीएम खट्टर से कहा है कि, जब आतंकवादी मर जाता है तो कांग्रेस पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी उसकी लाश को देखकर रोती हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आर्टिकल 370 (Article 370) का जिक्र करते हुए पूछा कि आतंकवादियों से सहानुभूति रखने वाले कैसे आर्टिकल 370 को हटाए जाने का समर्थन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) जैसे नेता जिन्होंने आर्टिकल 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया। उन्हें पार्टी का समर्थन नहीं मिला। क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा आतंकवादियों के मारे जाने पर अपने आंसू बहाए हैं। सोनिया गांधी का चरित्र ऐसा है कि वह आतंकवादियों की लाश देखकर रोती हैं। सीएम खट्टर की यह रैली हांसी से भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना के समर्थन में आयोजित की गई थी। रैली में राष्ट्रवाद का दाव खेलते हुए खट्टर ने कहा कि, इन दिनों देश में भारत माता की जय और सोनिया माता की जय बोलने वालों के बीच मुकाबला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App