Captain Abhimanyu Interview : चुनाव की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ माहौल, जीतेंगे 75 से ज्यादा सीटें
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा प्रति व्यक्ति आय की दृष्टि से हम काफी आगे हैं। जहां तक बेरोजगारी का प्रश्न है कि मैं अलग अलग तरह के आंकडों से सहमत नहीं हूं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले उद्योगों की दृष्टि से पहले माहौल फ्रेंडली नहीं था। पिछली सरकारों में तो कई बडे उद्योग पलायन करने लगे थे।

नारनौंद हलके से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कहना है कि चुनाव को लेकर प्रदेश में अब तक सर्वश्रेष्ठ माहौल है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि लोगों को भाजपा की सरकार के पांच साल के काम बेहद पसंद आए हैं और जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों पर अब ये मोहर लगाने का समय है और हम जनता के बीच समर्थन मांगने के लिए जा रहे हैं। पूरा विश्वास है कि इस बार प्रदेश की जनता 90 में से 75 से ज्यादा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों काे जिताने का काम करेगी ताकि हम विकास में हरियाणा को और आगे लेकर जा सकें।
सवाल: दोबारा चुनाव लड रहे हैं क्या चुनौतियां हैं?
अभिमन्यु: मेरे खुद के राजनैतिक जीवन में और हरियाणा में भाजपा का जो इतिहास रहा है, उसको देखते हुए ये कहा जा सकता है आज हमें सर्वोत्तम वातावरण मिला है। ये सर्वश्रेष्ठ चुनाव है वातावरण की दृष्टि से। पूरे प्रदेश की 90 सीटों पर हमारे प्रत्याशी मजबूत हैं। विपक्ष तो दिखाई ही नहीं दे रहा है। हमें सिर्फ लोगों तक अपना संदेश पहुंचाना है कि अगले पांच साल में क्या कार्य करने वाले हैं। निश्चित रूप से 75 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं और लोगों का भरपूर समर्थन लोगों का मिला है।
सवाल: यहां के लोगों के लिए अगले पांच साल में क्या योजनाएं लेकर आएंगे या क्या काम करेंगे?
अभिमन्यु: काम कितना ही करें काम की गुंजाइश बनी रहती है। नारनौंद एक ग्रामीण इलाका है, विकसित जिलों की तुलना में अभी और भी काम करना बाकी है। पिछले पांच सालों में एक प्रयास ये हुआ कि कोई परिवार सरकार नहीं चला रहा था इसलिए सभी 90 हलकों में काम किया है लेकिन काम तो अभ और करना है।
सवाल: पर कैपिटा इनकम में तीसरा नंबर है लेकिन बेरोजगारी अभी भी ज्यादा है?
अभिमन्यु: प्रति व्यक्ति आय की दृष्टि से हम काफी आगे हैं। जहां तक बेरोजगारी का प्रश्न है कि मैं अलग अलग तरह के आंकडों से सहमत नहीं हूं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले उद्योगों की दृष्टि से पहले माहौल फ्रेंडली नहीं था। पिछली सरकारों में तो कई बडे उद्योग पलायन करने लगे थे। 2015 में हमारी नीतियों की वजह से हम इज आफ डूइंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। बेरोजगारी को दूर करने के लिए शिक्षा अच्छी देनी है, उद्योगों को माहौल देना है और ये दोनों काम हम कर रहे हैं। स्किल के लिए अलग से यूनिवर्सिटी बनाई गई है। 40 कॉलेज नए बनाए गए हैं।
सवाल: भवन बन रहे हैं, नारनौंद में भी अस्पताल बन रहा है, जमीन पर काम कब दिखाई देना शुरू होगा?
अभिमन्यु: हमें पूरे देश में इसकी सराहना मिल रही है कि हम बडी जिम्मेदारी से बजट पर भी काम कर रहे हैं और प्रदेश की आर्थिक सेहत को दुरुस्त कर रहे हैं। पहले से ज्यादा फिजिकल मैनेजमेंट किया है। विपक्ष आंकडों को गलत तरीके से पेश करते हैं लोगों को बरगलाने के लिए। पूर्व मुख्यमंत्री को आंकडों की समझ नहीं है इसलिए कुछ भी कह देते हैं। बिजली कंपनियों पर सालाना 3000 करोड का बोझ था हमने वाे कम कर दिया और आज हम देश में सबसे सस्ती बिजली दे रहे हैं।
सवाल: अपराध की दृष्टि से हरियाणा में क्या फोकस रहेगा आपका, अगर लोग जनमत देते हैं तो?
अभिमन्यु: हमने इसमें बहुत महत्वपूर्ण काम किए है। लिंगानुपात को लेकर काम किया गया है। हजार पर 875 लडकियां थी लेकिन नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री ने इसे बढाकर 920 तक ले जाने का काम किया है। हर जिले में एक महिला पुलिस थाना अलग से खोला है। दुर्गा शक्ति एप और दुर्गा शक्ति वाहिनी तुरंत मदद पहुंचा रहे हैं। मातृशक्ति की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोत्तम प्राथमिकताओं में है।
सवाल: पिछली बार के चुनावों के मुकाबले क्या अंतर देखने में आया है?
अभिमन्यु: जाति समीकरण के आधार पर ये चुनाव नहीं हो रहे हैं। पांच साल में एक टीम के रूप में काम करते हुए एक जवाबदेही सरकार दी है और एक मॉडल बनाया है जो परिवारवाद और क्षेत्रवाद के बिना सरकार चलाई जा सकती है। एक तरफ हम टीम के रूप में काम कर रहे थे तो दूसरी तक विपक्ष बिखरा हुआ था। मनोहर जी के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर उपर उठाया गया है।
सवाल: मोदी जी इस चुनाव में चेहरे हैं या नहीं?
अभिमन्यु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यक्तित्व हैं और पूरी दुनिया में उनका डंका बज रहा है। आज भारत का सम्मान पूरी दुनिया में वो बढा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ही हम आगे बढ पाए हैं। प्रशासनिक नेतृत्व हमारा मनोहर लाल जी कर रहे हैं और लोग खुश हैं कि आज जनता की सरकार काम कर रही है। अमित शाह की हमारी ऊर्जा के स्रोत हैं और जिस तरह उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर हमें काम करने के कहा था, हमने पूरी कोशिश की है उस पर चलते हुए लोगों की सेवा करने की।
सवाल: मुख्यमंत्री ने एनआरसी की बात की है, कितना वाजिब है?
अभिमन्यु: ये बात सच है कि बहुत सारे लोग अवैध तरीके से बसे हुए हैं। हम सबका कल्याण करने के लिए संकल्पबद्ध हैं लेकिन पहचान तो सबकी होनी ही चाहिए। हमने ये नहीं कहा है कि हम उन्हें रहने देंगे या नहीं, यहां तो पहचान की बात हो रही है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक तरफ तो सवाल लॉ एंड ऑर्डर के सवाल उठते हैं तो दूसरी तरफ एनसीआर पर सवाल उठाए जाते हैं तो ये ठीक नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App