Haryana Assembly Election 2019 : बसपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, जानें किसे मिला कहां से टिकट
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए 27 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट के जरिए पार्टी ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए 27 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) के द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट के जरिए पार्टी ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।
Bahujan Samaj Party (BSP) releases list of 27 candidates for upcoming Haryana Assembly elections on October 21. pic.twitter.com/BGqmx4nVJX
— ANI (@ANI) October 2, 2019
पार्टी ने बेरी विधानसभा सीट से रमेश दलाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रानिया सीट से दया राम, इसराना की सुरक्षित सीट से सुनीता व रोहतक की सीट से पूनम को टिकट दिया गया है।
बसपा ने इसके पहले 29 सितंबर को भी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें 41 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हुआ था। पार्टी ने सुमेर जांगड़ा को जींद, रेवाड़ी सीट से प्रीतम जांगड़ा व पानीपत ग्रामीण सीट से बलकार सिंह मलिक को टिकट दिया था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा ने प्रत्याशियों 78 के नामों की घोषणा कर दी। जजपा ने भी तीन बार में 40 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। कांग्रेस में भीतर मचे बवाल के कारण पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं कर सकी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App