Haryana Assembly Election: प्रदेश में भाजपा पुरानी 26 सीटों को ही बरकरार रख पायी, 14 नई सीटें जीतकर बना सबसे बड़ा दल
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा 2014 विधानसभा चुनाव वाली 47 सीटों में से 26 पर ही जीत हासिल कर सकी है। जबकि 14 सीटें इस बार नई जीती हैं। भाजपा से विपक्ष ने 21 पुरानी सीटें छीन ली हैं।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मतगणना समाप्त हो गई। अबकी बार 75 पार के नारे के साथ चुनावी जंग में उतरी भाजपा सरकार हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव जितनी सीटों पर जीत हासिल करने में भी असफल रही। 2014 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा विधानसभा की 47 सीटों पर झंडा गाड़ा था। इस बार भाजपा सरकार उन सभी सीटों पर भी कब्जा कायम रखने में सफल नहीं हो पाई। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा पुरानी 47 सीटों में से 21 पर हार गई। सिर्फ 26 सीटें ही अपने पास बरकरार रख पायी है।
2014 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिन 47 सीटों पर कब्जा किया था। उनमें से 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा केवल 26 सीटों पर की अपनी हुकूमत कायम रखपाई। बाकी 21 सीटों को विपक्ष में मनोहर सरकार के हाथों से छीन लिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा इन सीटों पर अपनी सत्ता को सुरक्षित रखने में सफल रही। इसके अलावा कुछ सीटें ऐसी भी हैं। जिन्हें भाजपा 2014 हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीतने में असफल रही थी। लेकिन इस बार भाजपा ने उन 14 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन नई सीटों पर जीत हासिल की है।
विधानसभा सीटें जिन्हें भाजपा सुरक्षित रखने में सफल रही | विधानसभा सीटें जिन्हें पर भाजपा ने 2019 विधानसभा चुनाव में जीता |
नांगल चौधरी | फतेहाबाद |
अंबाला कैंट | गनौर |
अंबाला सिटी | हांसी |
फरीदाबाद | हथीन |
बावल | होडल |
कोसली | कैथल |
पटौदी | कलायत |
भवानी खेड़ा | लोहारू |
यमुनानगर | नलवा |
भिवानी | पलवल |
पंचकुला | पिहोवा |
घरौंदा | राई |
हिसार | रतिया |
जगाधरी | तिगांव |
इंद्री | |
जींद | |
पानीपत रुरल | |
करनाल | |
बल्लभगढ़ |
नारनौल | |
पानीपत सिटी | |
अटेली | |
बड़खल | |
थानेसर | |
सोहना | |
गुड़गांव |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App